आज मैंने प्राइम वीडियो पर सईं पराँजपे द्वारा निर्देशित "साज़ " फ़िल्म देखी ।
क्लासिक मूवी शानदार पटकथा, शबाना आज़मी का सधा हुआ अभिनय, मानव मन के सारे ग्रे शेड्स अपने मूल रूप में, और जैसा नाम से स्पष्ट है संगीत आधारित फ़िल्म है तो शानदार संगीत ।
फ़िल्म में रघुवीर यादव, अरुणा ईरानी का अभिनय भी बेहतरीन है और फिर जाकिर हुसैन का आना सोंधी बयार सा लगता है। एक झलक भूपेंन दा ( भूपेंन हजारिका ) की मिली तो दिल खुश हो गया, आज रात उनके गानों के साथ गुजरेगी, पार्श्व में कहीं चलने लगा है....डोला ओ डोला, ओ गंगा तुम, ।
कुल जमा आज की फिल्मों के खूंखार हिंसात्मक वातावरण के बीच किसी ऐसी फ़िल्म का मिल जाना किसी सुकून से कम नहीं। एक बेहतरीन फ़िल्म।
अगर ये सब आपको छूता है तो ये मूवी जरुर देखें।
बहुत खूब मेम … दिल की ख़ुशी बयाँ की आपके शब्दों ने ..
ReplyDeleteधन्यवाद सुजान 🌿
ReplyDelete